हालात

मुंबई की इमारत में आग लगने से महिला की मौत, एक के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि एक महिला का शव बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान 45 वर्षीय तारा सी. वाघेला के रूप में हुई है। उसे आर.एन. कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।

मुंबई की इमारत में आग लगने से महिला की मौत, एक के फंसे होने की आशंका
मुंबई की इमारत में आग लगने से महिला की मौत, एक के फंसे होने की आशंका फोटोः IANS

मुंबई के सांताक्रूज पश्चिम में गुरुवार शाम एक इमारत में भीषण आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। बीएमसी आपदा नियंत्रण ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इमारत में आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है।

गुरुवार शाम को सांताक्रूज पश्चिम के व्यस्त मिलान सबवे के पास छह मंजिला धीरज हेरिटेज बिल्डिंग के बेसमेंट पार्किंग में अचानक आग देखी गई, जिससे हवा में धुएं के घने बादल छा गए जो दूर से दिखाई दे रहे थे। मुंबई फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें वहां पहुंचीं और शाम करीब 7.30 बजे आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने बताया कि एक महिला का शव बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान 45 वर्षीय तारा सी. वाघेला के रूप में हुई है। उसे आर.एन. कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं है। खबर लिखे जाने तक शीतलन कार्य जारी था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ममता को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या

  • ,
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास विस्फोट, 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल,बढ़ने लगा मौत का आंकड़ा

  • ,
  • बिहार: बाढ़ग्रस्त शेखपुरा में लोगों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश, किया हंगामा

  • ,
  • 'यदि निर्वाचन आयोग दबाव में फैसले लेता है तो लोकतंत्र खतरे में है', TMC मामले को लेकर संजय राउत का आरोप