हालात

उत्तराखंड: अटलकोटी में बड़ा हादासा, हेमकुंड साहिब के पास टूटा ग्लेशियर, एक महिला की मौत, 5 को बचाया गया

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलकोटी में एक ग्लेशियर का टुकड़ा टूटने के बाद छह तीर्थयात्रियों का एक समूह फंस गया था। जिसमें से पांच को बचा लिया गया था, एक महिला की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड के अटलकोटी में तीर्थयात्रियों के एक समूह के हिमस्खलन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलकोटी में एक ग्लेशियर का टुकड़ा टूटने के बाद छह तीर्थयात्रियों का एक समूह फंस गया था। जबकि उनमें से पांच को बचा लिया गया था, घटना के बाद से एक महिला लापता हो गई थी।

इसके बाद, राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) द्वारा एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में उसी इलाके से महिला का शव बरामद किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मृतका की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है। इससे पहले 26 मई को उत्तराखंड में श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा मार्ग पर पड़ी बर्फ और भारी बारिश की चेतावनी के कारण दो दिनों के लिए रोक दी गई थी और दो दिनों के बाद 28 मई को यात्रा फिर से शुरू की गई थी।

आपको बता दें, हेमकुंड साहिब के कपाट इसी महीने की शुरुआत में 20 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुले थे। इससे पहले महीने में अधिकारियों ने कहा था कि हेमकुंड साहिब में भारी हिमपात को देखते हुए 60 साल से अधिक उम्र के बच्चों और बुजुर्गों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था। हेमकुंड साहिब का शाब्दिक अर्थ "बर्फ की झील" है और यह समुद्र तल से 4,633 मीटर की ऊंचाई के साथ दुनिया का सबसे ऊंचा गुरुद्वारा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मोदी सरकार की ‘समुद्र मंथन’ योजना का मकसद अडानी समूह को लाभ पहुंचाना, तुरंत रद्द की जाएः कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल बाढ़ का दर्द, जिंदगी बचाने की जंग के बीच, शवों को एयरलिफ्ट करने की दर्दनाक कवायद

  • ,
  • सिनेजीवन: 'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा ने खोले कई राज और अजय देवगन बनेंगे 'क्राइम पेट्रोल' के स्पेशल होस्ट

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में धमाका, कई लोगों की मौत, 24 लोग घायल, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

  • ,
  • नेपालः हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड पावर हाउस तक नहीं पहुंच पाई बचाव टीम, कई लोगों के फंसे होने की उम्मीद