
कर्नाटक के दवनागेरे जिले में एक महिला का बीच सड़क पर एक लोन एजेंसी के मैनेजर की जमकर धुनाई करने का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि मैनेजर ने लोन पास कराने के लिए महिला से संबंध बनाने की मांग की थी। महिला ने मैनेजर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। खबरों के मुताबिक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान देवईय्या के रूप में हुई है, जो डीएचएफएल नामक एक लोन एजेंसी में काम करता है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने दो लाख रुपये का लोन पास करने के लिए उससे संबंध बनाने की मांग की।
Published: undefined
मिली जानकारी के अनुसार घटना देवनागेरे शहर के निजालिन्गप्पा एक्सटेंशन की है। आरोपी मैनेजर ने लोन के काम के बहाने महिला को एक घर पर बुलाया था। बुलावे पर पहुंची महिला से उसने लोन पास करवाने के बदले संबंध बनाने की मांग कर दी। इससे गुस्से में आई महिला ने उसे खिंचकर उसके घर से निकाला और पिटाई शुरू कर दी। महिला ने बीच सड़क पर सभी के सामने उसकी डंडे, हाथों और चप्पल से जमकर पिटाई की।
Published: undefined
काफी देर तक आरोपी की पिटाई करने के बाद महिला ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मैनेजर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined