हालात

झारखंड में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ा, चुनाव में राज्य के लिए निभाएंगी बड़ी भूमिका

राज्य में पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच खाई भी पटी है। दोनों के बीच का फासला 50 से 60 फीसद कम हुआ है। अपडेटेड वोटर लिस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, राजमहल, खूंटी, सिंहभूम और लोहरदगा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है।

झारखंड में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ा, चुनाव में राज्य के लिए निभाएंगी बड़ी भूमिका
झारखंड में महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पछाड़ा, चुनाव में राज्य के लिए निभाएंगी बड़ी भूमिका फोटोः IANS

आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड की राजनीतिक दिशा और दशा तय करने में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। प्रदेश की कुल 14 लोकसभा सीटों पर महिला मतदाताओं का दबदबा बढ़ा है। पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने जा रहे वोटरों में भी महिलाएं ही शीर्ष पर हैं।

Published: undefined

राज्य में पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच खाई भी पटी है। दोनों के बीच का फासला 50 से 60 फीसद कम हुआ है। 16 मार्च की तारीख तक अपडेटेड वोटर लिस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, राजमहल, खूंटी, सिंहभूम और लोहरदगा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है। राजमहल में महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 41 हजार 217 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 40 हजार 995 है।

Published: undefined

इसी तरह खूंटी में 6 लाख 67 हजार 946 महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 44 हजार 311 है। लोहरदगा में 7 लाख 19 हजार 616 महिला और 7 लाख 7 हजार 402 पुरुष मतदाता हैं। सिंहभूम में 7 लाख 27 हजार 734 महिलाओं के मुकाबले 7 लाख 5 हजार 167 पुरुष मतदाता हैं। इस बार रिकॉर्ड संख्या में जुड़े नए मतदाताओं की संख्या 22 लाख 33 हजार 738 है।

Published: undefined

इनमें 11 लाख 39 हजार 960 महिलाएं हैं, जबकि उनके मुकाबले पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 93 हजार 718 है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में पुरुष की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या करीब 10 लाख कम थी। इस बार महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या मात्र 4.77 लाख ज्यादा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined