हालात

महिला आरक्षण बिल: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, 'नयी संसद के पहले दिन ही सरकार ने ‘महाझूठ’ बोला'

अखिलेश यादव ने कहा, ये आधा-अधूरा बिल ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास है, इसका जवाब महिलाएं आगामी चुनावों में बीजेपी के विरूद्ध वोट डालकर देंगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

महिला आरक्षण विधेयक यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस मुद्दे पर  ‘महाझूठ’ बोला है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश यादव ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "नयी संसद के पहले दिन ही बीजेपी सरकार ने ‘महाझूठ’ से अपनी पारी शुरू करी है। जब जनगणना और परिसीमन के बिना महिला आरक्षण बिल लागू हो ही नहीं सकता, जिसमें कई साल लग जाएँगे, तो बीजेपी सरकार को इस आपाधापी में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या ज़रूरत थी। बीजेपी सरकार न जनगणना के पक्ष में है न जातिगत गणना के, इनके बिना तो महिला आरक्षण संभव ही नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा, ये आधा-अधूरा बिल ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास है, इसका जवाब महिलाएं आगामी चुनावों में बीजेपी के विरूद्ध वोट डालकर देंगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए