हालात

यूट्यूब ने अक्टूबर-दिसंबर में भारत में 22 लाख से अधिक वीडियो हटाए, नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई

वैश्विक स्तर पर 2023 की चौथी तिमाही के दौरान यूट्यूब ने अपने सामुदायिक मानदंडों के उल्लंघन के कारण अपने प्लेटफॉर्म से 90 लाख से अधिक वीडियो हटाए थे। दिलचस्प ये है कि इनमें से 96 फीसदी से अधिक वीडियो के बारे में लोगों की बजाय मशीनों के जरिये सूचना मिली थी।

यूट्यूब ने अक्टूबर-दिसंबर में भारत में 22 लाख से अधिक वीडियो हटाए, नियमों के उल्लंघन का आरोप
यूट्यूब ने अक्टूबर-दिसंबर में भारत में 22 लाख से अधिक वीडियो हटाए, नियमों के उल्लंघन का आरोप फोटोः सोशल मीडिया

यूट्यूब ने अपने सामुदायिक दिशानिर्देशों के उल्लंघन के मामले में पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में 22.5 लाख से अधिक वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटाए हैं। वीडियो हटाने की सूची में अमेरिका और रूस जैसे देशों को पछाड़ते हुए भारत शीर्ष पर रहा है।

यूट्यूब के आंकड़ों के अनुसार, 12,43,871 वीडियो हटाने के बाद सिंगापुर इस सूची में दूसरे स्थान पर और अमेरिका 7,88,354 वीडियो हटाए जाने के साथ तीसरे स्थान पर है। इंडोनेशिया 7,70,157 वीडियो हटाने के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि रूस में 5,16,629 वीडियो हटाए गए हैं।

वैश्विक स्तर पर 2023 की चौथी तिमाही के दौरान यूट्यूब ने अपने सामुदायिक मानदंडों का उल्लंघन करने के कारण अपने प्लेटफॉर्म से 90 लाख से अधिक वीडियो हटाए थे। दिलचस्प बात ये है कि इनमें से 96 प्रतिशत से अधिक वीडियो के बारे में लोगों की बजाय मशीनों के जरिये जानकारी मिली थी।

यूट्यूब ने बताया कि इन वीडियो को हानिकारक या खतरनाक सामग्री, बाल सुरक्षा, हिंसक या ग्राफिक सामग्री, नग्नता और यौन सामग्री, गलत सूचना और अन्य सामुदायिक मानदंडों का उल्लंघन करने के कारण प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। इसके साथ ही कई वीडियों को भारत के नए आईटी नियमों के अनुपालन में भी हटाया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा