हालात

बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की हत्या, गोली लगने से मौत

पानी के विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों विश्वजीत और जयजीत में अनबन हुई। इसी विवाद में भाई ने भाई को गोली मार दी। गोली लगने से विश्वजीत की मौत हो गई। जयजीत को भी गोली लगी है। वह बुरी तरह घायल है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की फाइल फोटो।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की फाइल फोटो। 

बिहार के भागलपुर के नवगछिया के परबत्ता थाना इलाके के जगतपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे विश्वजीत की हत्या कर दी गई हैं। गोली लगने से नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गई। हत्या करने वाला, मृतक का भाई है। बताया जा रहा है कि एक भाई ने अपने सगे दूसरे भाई को गोली मार दी। यह दोनों भाई नित्यानंद राय के भांजे हैं।

खबरों के मुताबिक, पानी के विवाद को लेकर विश्वजीत और जयजीत में अनबन हुई। इसी विवाद में भाई ने भाई को गोली मार दी। गोली लगने से विश्वजीत की मौत हो गई। जयजीत को भी गोली लगी है। वह बुरी तरह घायल है। इनकी मां भी गोलीबारी में घायल हैं। दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना पर SP नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बताया, "हमें आज सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। SHO जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में एक की मृत्यु हो गई है, एक इलाज रत है। घटना के बीच में दोनों भाइयों की माता को भी गोली लगने की सूचना है। उनका भी इलाज जारी है। दोनों पक्षों में नल को लेकर झगड़ा हुआ था।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Mar 2025, 12:23 PM IST

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स