फोटो कहानियां

मोदी, आडवाणी, मनमोहन, सोनिया और राहुल समेत कई दिग्गजों ने सुषमा को दी श्रद्धांजलि, ये नेता नहीं रोक पाए अपने आंसू

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का बीती रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने सुषमा स्वराज के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। सुषमा स्वराज को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दिग्गज नेता उनके घर पहुंचे। इस दौरान कई ऐसा नेता दिखे जो श्रद्धांजलि अपने आंसूओं को रोक नहीं पाए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुषमा स्वराज को उनके घर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी की आंखें नम हो गईं। उन्होंने सुषमा स्वराज के परिवार को इस दौरान सांत्वना दी।

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला भी नजर आये।

सुषमा स्वराज को उनके घर पहुंचकर राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि दी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।

सुषमा स्वराज के निधन पर बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भावुक हुए। इस दौरान उनके आंसू छलक पड़े।

समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते समय समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव भावुक हो गये। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

अभिनेत्री और मथुरा से बीजेपी सांसद सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Aug 2019, 11:53 AM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार