फोटो कहानियां

सोनिया गांधी से मिले मोदी के मंत्री, वायनाड दौरे पर राहुल गांधी, तस्वीरों में देखें कई और खबरें

आगामी संसद को सुचारु तरीके से चलाने के लिए शिष्टाचार के तहत संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी थे।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने 17 जून से शुरू हो रहे संसद सत्र के सुचारू संचालन में कांग्रेस का सहयोग मांगने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके घर जाकर मुलाकात की। उनके साथ संसदीय कार्यराज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे।

Published: 07 Jun 2019, 4:45 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल पहुंच गए हैं। कालीकट हवाई अड्डे पर पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी 3 दिन के केरल दौरे पर पहुंचे हैं।

Published: 07 Jun 2019, 4:45 PM IST

केरल पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया।

Published: 07 Jun 2019, 4:45 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भूटान पहुंचे। मंत्री का पद संभालने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है। भूटान के दौरे पर पहुंचने के बाद भारतीय विदेश मंत्री भूटान के विदेश मंत्री तंदी दोरजी के साथ एक बैठक की।

Published: 07 Jun 2019, 4:45 PM IST

दुबई में हुए सड़क हादसे में 12 भारतीयों की मौत हो गई है। दुबई में भारतीय दूतावास ने बस दुर्घटना में 12 भारतीयों के मरने की पुष्टि की है। विदेश मंत्री ने कहा कि हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि स्थानीय अधिकारियों और रिश्तेदारों के मुताबिक, अब तक यह पुष्टि की गई है कि दुबई बस हादसे में 12 भारतीयों का निधन हो गया है।

Published: 07 Jun 2019, 4:45 PM IST

ब्रिस्टल में बारिश की वजह से पाकिस्तान और श्रीलंका के मैच में अब तक टॉस नहीं हो सका है। बारिश रुकते ही अंपायर्स मैदान का निरीक्षण करेंगे और फिर टॉस का समय निर्धारित करेंगे।

Published: 07 Jun 2019, 4:45 PM IST

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में मानसून पहुंचने में 24 घंट लगेंगे। दूसरी ओर पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल है।

Published: 07 Jun 2019, 4:45 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Jun 2019, 4:45 PM IST

  • मायावती की पार्टी पर बरसे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, बोले- बीएसपी ने पत्नी का टिकट काटकर मुझे बेइज्जत करने की साज़िश की

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ लोगों को चोटें आईं, मचा हड़कंप

  • ,
  • लोकसभा चुनावः BSP ने बस्ती में आखिरी क्षणों में बदला उम्मीदवार, दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल ने किया नामांकन

  • ,
  • लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 93 सीटों पर कल मतदान, कई केंद्रीय मंत्रियों की 'अग्निपरीक्षा'

  • ,
  • दुनियाः सुनीता विलियम्स कल तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए भरेंगी उड़ान और यूक्रेन में रूसी हवाई हमलों से बिजली गुल