अखिलेश-जयंत ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की, जीत के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की
अखिलेश यादव के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने लिखा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।
By नवजीवन डेस्क
अखिलेश-जयंत ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की फोटोः IANS
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए औपचारिक गठबंधन की घोषणा कर दी। एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ तस्वीर पोस्ट कर कहा कि आरएलडी और एसपी के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं।
Published: undefined
एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिये गठबंधन की घोषणा की। अखिलेश यादव के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने लिखा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।
Published: undefined
आरएलडी प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि एसपी मुखिया अखिलेश यादव और आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी के साथ बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि आरएलडी उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, आरएलडी किन-किन सीटों पर चुनाव लडे़गी, इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए