राजनीति

ED की लटकती तलवार के बीच हेमंत सोरेन ने JMM कार्यकर्ताओं से किया संवाद, कहा- चुनाव और चुनौतियों के लिए रहें तैयार

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जब से जेएमएम की अगुवाई में सरकार बनी है, तब से विरोधी पार्टी के लोग इसे गिराने की साजिश में जुटे हैं। हमारी एकजुटता का ही परिणाम है कि आज तक ये लोग अपने षड्यंत्र में सफल नहीं हो पाए हैं। आप कार्यकर्ता ही हमारी बड़ी ताकत हैं।

हेमंत सोरेन ने JMM कार्यकर्ताओं से किया संवाद, कहा- चुनाव और चुनौतियों के लिए रहें तैयार
हेमंत सोरेन ने JMM कार्यकर्ताओं से किया संवाद, कहा- चुनाव और चुनौतियों के लिए रहें तैयार फोटोः @HemantSorenJMM

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने खिलाफ केंद्रीय एजेंसी ईडी की तरफ से किसी कार्रवाई की आशंका के बीच गुरुवार को अपने आवासीय परिसर में राज्य के सात जिलों से जुटे हजारों जेएमएम कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उन्हें आने वाले चुनावों और चुनौतियों से आगाह करते हुए तैयार रहने का आह्वान किया।

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई में सरकार बनी है, तब से विरोधी पार्टी के लोग इसे गिराने की साजिश में जुटे हैं। हमारी एकजुटता का ही परिणाम है कि आज तक ये लोग अपने षड्यंत्र में सफल नहीं हो पाए हैं। आप कार्यकर्ता ही हमारी बड़ी ताकत हैं।

गुरुवार को संवाद कार्यक्रम में खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, रांची, सिमडेगा और लोहरदगा जिले से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पंचायत से लेकर केंद्रीय स्तर की कमेटी के नेता-कार्यकर्ता जुटे थे। इस संवाद कार्यक्रम को ईडी की ओर से सोरेन के खिलाफ संभावित कार्रवाई के बीच जेएमएम नेताओं-कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सीएम ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है, इसे तत्परता और ईमानदारी के साथ आप निभाएं। 2024 चुनावी वर्ष के रूप में आकर खड़ा है। इस साल लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होना है। इस चुनावी वर्ष में राज्य विरोधी लोग और पार्टियां धर्म और समुदाय के नाम पर हमारी अखंडता और एकजुट को तोड़ने का प्रयास करेंगे। ऐसे राज्य विरोधी लोगों से हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई "आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत सरकार की योजनाओं का लाभ पंचायत-पंचायत, गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां के आदिवासी-मूलवासी, दलित, शोषित अल्पसंख्यक सहित विभिन्न वर्ग समुदाय के लोगों को विपक्षी दलों द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति भड़काया जा रहा है। देश एवं राज्य विरोधी शक्तियां हमें निरंतर तोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग हमेशा अपने हक-अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई लड़ता आ रहे हैं। आने वाले चुनाव में भी हमें राज्य विरोधी ताकतों और दलों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करना है, इसी संकल्प के लिए हम सभी लोग आज यहां एकत्रित हुए हैं। संवाद कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, फागु बेसरा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी एवं अन्य उपस्थित रहे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

  • ,
  • खेल: सिराज बोले- ब्रेक ने मेरी गेंदबाजी को प्रभावित किया और ईशान किशन ने DRS को लेकर वैभव सूर्यवंशी पर कसा तंज