राजनीति

बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से हुए परामर्श के बाद लिया गया है। इसके तहत राज्य की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग किया जाता है।

बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग
बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग फाइल फोटोः RJD

बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने प्रदेश संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी कार्यालय आदेश में यह जानकारी दी गई। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के सभी स्तरों पर संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

तेजस्वी यादव के परामर्श से फैसला

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से हुए परामर्श के बाद लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि आरजेडी बिहार के पूर्व में जारी कार्यालय आदेश को निरस्त करते हुए राज्य की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग किया जाता है।

जल्द होगा पुनर्गठन

कार्यालय आदेश के मुताबिक प्रदेश स्तर से लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों से संबंधित संगठनात्मक इकाइयों और अन्य संबद्ध संगठनात्मक इकाइयों को भी भंग करने का निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी स्तरों की स्थानापन्न समितियों के पुनर्गठन की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

पार्टी नए सिरे से संगठन का विस्तार करेगी

माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को नई मजबूती देने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है। पार्टी नए सिरे से संगठन का विस्तार करने और विभिन्न स्तरों पर नई जिम्मेदारियां तय करने की तैयारी में जुट गई है। संगठनात्मक ढांचे को भंग कर पुनर्गठन का फैसला पार्टी संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंः बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- खजाना खाली पर घोटालेबाजों की भरी हैं जेबें

पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें टिकीं

इससे जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ होगा तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर नए सिरे से संगठित करने का अवसर मिलेगा। राजद के इस फैसले के बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें संगठन के पुनर्गठन पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक नई समितियों की घोषणा की जाएगी और संगठन को नए स्वरूप में सक्रिय किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, 'खजाना खाली, वित्तीय हालात चिंताजनक, NDA की दिवालिया राजनीति से बिहार बदहाल'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए

  • ,
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को रोक नहीं सकेगी बीजेपी सरकार, प्रयागराज में होकर रहेगा: कांग्रेस