छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। ये बात उन्होंने उत्तराखंड के देहरादून में कही। साथ ही भूपेश बघेल ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वादा किया कि अगर प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बनती है तो एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 500 रुपए के पार नहीं जाने दी जाएंगी। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन गीत लॉन्च किया और इसी मौके पर सस्ते एलपीजी सिलेंडर का वादा किया। इतना ही नहीं कांग्रेस ने उत्तराखंड के 5 लाख परिवारों को सलाना 40 हजार रुपए देने और 4 लाख युवाओं को रोजगार देने का भी वादा किया है।
Published: 24 Jan 2022, 5:37 PM IST
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के इंटरनेट मीडिया का व्हाट्सएप प्रोग्राम भी लॉन्च किया। राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस के कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
Published: 24 Jan 2022, 5:37 PM IST
बघेल ने मोदी सरकार पर हमला बोला। कहा मंहगाई और बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। उत्तराखंड में बेरोजगारी का इंडेक्स राष्ट्रीय बेरोजगारी से भी अधिक है। यहां जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। 70 में से 57 सीट भाजपा की झोली में डाली, लेकिन बदले में क्या मिला तीन-तीन मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई। अब उत्तराखंड की जनता भाजपा का असली चेहरा देख चुकी है।
Published: 24 Jan 2022, 5:37 PM IST
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डा. हरक सिंह रावत, कांग्रेस महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डा. प्रतिमा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र शाह मौजूद रहे।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 24 Jan 2022, 5:37 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Jan 2022, 5:37 PM IST