राजनीति

'तेलंगाना में कांग्रेस की सुनामी, आयकर विभाग के छापे इसका संकेत', रेवंत रेड्डी ने BJP और BRS पर साधा निशाना

रेवंत रेड्डी ने पूछा कि बीजेपी और बीआरएस नेताओं के घरों पर आईटी छापे क्यों नहीं पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये छापे तेलंगाना में कांग्रेस की सुनामी का संकेत हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी का दावा है कि राज्य में कांग्रेस की सुनामी चल ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर छापेमारी इसके संकेत हैं। रेड्डी ने गुरुवार को खम्मम जिले में पार्टी नेता पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के घर और कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी की निंदा करते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज पोंगुलेटी, कल तम्‍माला, इससे पहले कांग्रेस के अन्य नेताओं पर भी छापेमारी क्‍या कोई संकेत है।"

रेवंत रेड्डी ने पूछा कि बीजेपी और बीआरएस नेताओं के घरों पर आईटी छापे क्यों नहीं पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये छापे तेलंगाना में कांग्रेस की सुनामी का संकेत हैं। टीपीसीसी प्रमुख ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, “मोदी-केडी स्पष्ट जानकारी मिलने के बाद चिंतित हैं कि राज्य में कांग्रेस की सुनामी आ रही है। यह उस सुनामी को रोकने की तरकीब है।''

उन्होंने बीजेपी और बीआरएस के चुनाव चिह्नों का जिक्र करते हुए कहा, ''30 नवंबर को कांग्रेस की सुनामी में कमल और कार का डूबना तय है।''

बता दें कि आईटी अधिकारी गुरुवार तड़के से खम्मम में श्रीनिवास रेड्डी के घर और कार्यालयों पर तलाशी ले रहे हैं। पूर्व सांसद और व्यवसायी श्रीनिवास रेड्डी हाल ही में बीआरएस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह खम्मम जिले के पलेरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों और पुलिस ने बुधवार को खम्मम में तुम्मला नागेश्वर राव के आवास पर तलाशी ली थी। वह सितंबर में बीआरएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये थे और खम्मम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना