राजनीति

बिहार NDA में गहराया विवाद! मांझी ने बीजेपी को दी धमकी, कहा- ...ऐसा फिर न हो

अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के छह विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद बिहार में शुरू बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, बुधवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख ने भी बीजेपी से अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसी गलती दोबारा ना होने पाए, इसका ख्याल रखें।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के छह विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद बिहार में शुरू बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, बुधवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख ने भी बीजेपी से अनुरोध करते हुए कहा कि ऐसी गलती दोबारा ना होने पाए, इसका ख्याल रखें। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने भी बुधवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अरुणाचल प्रदेश की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

बिहार में एनडीए के घटक दल हम के प्रमुख मांझी ने लिखा, "अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ, वह स्वच्छ राजनीति का तकाजा नहीं है। बीजेपी नेतृत्व से अनुरोध है कि ऐसी गलती दोबारा ना हो पाए, इसका ख्याल रखें।"

मांझी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को कमजोर समझने वालों को शायद नहीं पता है कि 'हम' भी मजबूती से उनके साथ हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार की राजग सरकार में जीतनराम मांझी की पार्टी 'हम' भी शामिल है। गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के सात में से छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश