राजनीति

एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को अब भेजे ये 3 सिंबल, आज आ सकता है फैसला

मुंबई के अंधेरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को 3 नए चुनाव चिन्ह भेज दिए हैं। एक दिन पहले चुनाव आयोग ने गदा सहित उनके 3 सिंबल को नकार दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मुंबई के अंधेरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को 3 नए चुनाव चिन्ह भेज दिए हैं। एक दिन पहले चुनाव आयोग ने गदा सहित उनके 3 सिंबल को नकार दिया था। मंगलवार को चुनाव आयोग इसपर अंतिम फैसला ले सकता है। चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को बालासाहेबांची शिवसेना नाम दिया है। वहीं उनके चुनाव चिन्ह को लेकर आयोग ने 3 नए नाम देने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक शिंदे गुट ने जो नाम भेजे हैं, उनमें सूर्य, पीपल का पेड़ और ढाल-तलवार शामिल है। चुनाव आयोग पूरी जांच पड़ताल कर और सिंबल की फ्री लिस्ट के आधार पर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित करेगा।

Published: undefined

इसके पहले शिंदे गुट ने गदा और त्रिशूल मांगा था, लेकिन चुनाव आयोग ने धार्मिक चिन्ह देने से मना कर दिया था। वहीं चुनाव आयोग ने सोमवार को उद्धव ठाकरे गुट को शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम और मशाल चुनाव निशान दिया था।

Published: undefined

एकनाथ शिंदे गुट को बालासाहेबांची शिवसेना नाम दिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में चुनाव आयोग ने आगामी अंधेरी विधानसभा उपचुनाव में शिवेसना के नाम और चुनाव चिन्ह धनुष और तीर के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद दोनों गुट को नाम और निशान आवंटित किए जा रहे हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा