राजनीति

भ्रष्टाचार नहीं, विपक्ष के खिलाफ लड़ रहे हैं पीएम मोदी, JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने बोला बड़ा हमला

ललन सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं जो उन पर आपत्ति कर रहे हैं। वह उन्हें फंसाने की कोशिश करते हैं। जो लोग बीजेपी में शामिल हो गए हैं, वे साफ-सुथरे हो जाते हैं जैसे उन्होंने वाशिंग मशीन में स्नान किया हो।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि उन्हें चुनौती देने वाले विपक्ष के नेताओं के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो उनके खिलाफ हैैं, उनके पीछे वह केंद्रीय जांच एजेंसियों को भेजते हैं।

ललन सिंह ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं जो उन पर आपत्ति कर रहे हैं। वह उनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों को भेजते हैं और उन्हें फंसाने की कोशिश करते हैं। जो लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं, वे साफ-सुथरे हो जाते हैं जैसे उन्होंने वाशिंग मशीन में स्नान किया हो।"

जेडीयू अध्यक्ष ने आरोप लगाया, "दुनिया जानती है कि बी.एस. येदियुरप्पा एक भ्रष्ट राजनेता हैं। फिर भी, बीजेपी ने उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया। बीजेपी को स्वयं आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और फिर दूसरों को प्रमाण पत्र देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि देश भर में बीजेपी में ऐसे उदाहरण भरे पड़े हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, उन्होंने स्पष्ट रूप से इसका खंडन किया। हालांकि, जेडीयू ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और अपनी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा