राजनीति

बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले पश्चिम बंगाल को कभी गुजरात नहीं बनने देंगे: ममता

ममता ने बीजेपी पर बंगाल को बदनाम करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर राज्यपाल बंगाल और इसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो साथ आएं। बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश की जा रही है। बंगाल गुजरात नहीं है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल राजनीति का रण भूमि बन गया है। बीजेपी और टीएमसी में तगड़ा तकरार चल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के साथ साथ राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी पर भी निशाना साधा है। ममता ने कहा कि बीजेपी बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन ऐसा होगा नहीं, क्योंकि बंगाल गुजरात नहीं है।

सीएम ममता ने राज्यपाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं राज्यपाल का सम्मान करती हूं लेकिन हर पद की अपनी संवैधानिक सीमा होती है। ममता ने बीजेपी पर बंगाल को बदनाम करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर राज्यपाल बंगाल और इसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो साथ आएं। बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश की जा रही है। बंगाल गुजरात नहीं है।

ममता ने मंगलवार को कोलकाता में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की नई मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति किसने तोड़ा। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पास दस्तावेजों में सब कुछ है। हम जानते हैं कि उन्होंने विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ा। अब वह गृह मंत्री हैं। आप गेरूआ पहनकर भगवाधारी नहीं बन सकते।

तृणमूल अध्यक्ष ने कहा कि यह एक संस्कृति है। उन्होेंने कहा कि हमारी पार्टी 34 साल बाद पश्चिम बंगाल में चुनाव जीती, लेकिन हमने किसी की मूर्ति नहीं तोड़ी। ममता ने कहा कि उन्हें पता है कि ये प्रतिमा किसने तोड़ी है। ममता ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरती हैं, न ही वो किसी राजनीतिक शख्स से डरती हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि वो गुजरात के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उन दंगाईयों के खिलाफ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैंप में घुसा विस्फोटकों से भरा ट्रक, जोरदार धमाका, दर्जनों जवानों की मौत

  • ,
  • नॉर्वे की पत्रकार का वीजा रद्द होने पर कांग्रेस, TMC, एडिटर्स गिल्ड ने सरकार को घेरा, पूछा- सवालों से डर क्यों?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महंगाई को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, 'जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही मोदी सरकार

  • ,
  • दुनिया की खबरें: नेपाल में पहाड़ी से एक बस के गहरी खाई में गिरी,14 लोगों की मौत, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा वॉशिंगटन

  • ,
  • पंजाब चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले- काम करने वालों को मिला टिकट