राजनीति

आरसीपी सिंह ने अपने ट्विटर बायो से जेडीयू का नाम हटाया, पीएम मोदी की तस्वीर डाली, नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने इस बीच अपने ट्विटर बायो से जेडीयू का नाम हटा दिया। सिंह ने ट्विटर प्रोफाइल में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी डाली।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

राज्यसभा के लिए नामांकन को लेकर संशय के बीच केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मतभेद से इनकार किया। केंद्रीय मंत्री ने इस बीच अपने ट्विटर बायो से जेडीयू का नाम हटा दिया। सिंह ने ट्विटर प्रोफाइल में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी डाली।


सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके और मुख्यमंत्री के बीच कोई समस्या नहीं है और बुधवार शाम वह पटना जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री से किसी मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है। राज्यसभा के लिए नामांकन की तारीख 24 से 31 मई तक है और आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक है। इसलिए आज शाम को मैं पटना जा रहा हूं।"

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की सहमति के बिना केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली, सिंह ने इसे अफवाह बताया और कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री की सहमति से ही शपथ ली है।

राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुमार और सिंह के बीच संबंधों में खटास आ गई है। उन्होंने पिछले साल केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में जेडीयू से एकमात्र मंत्री के रूप में शपथ ली थी। सिंह के राज्यसभा के लिए नामांकन को लेकर पूरी तरह से अनिश्चितता है। उनका कार्यकाल अगले महीने खत्म हो जाएगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 May 2022, 8:09 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: आर्चरी में आया एक और गोल्ड, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • एशियाई खेलों में भारत को एक और स्वर्ण, 17 साल की कुमकुम मोहोड ने रच दिया इतिहास, आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल

  • ,
  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात