राजनीति

रिंकी कोल ने रॉबर्ट्सगंज से चुनाव लड़ने से किया इनकार, एक दिन पहले ही अनुप्रिया पटेल ने बनाया था प्रत्याशी

रिंकी कोल छानबे विधानसभा सीट से विधायक हैं और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से सांसद पकौड़ी लाल कोल की बहू हैं। रिंकी के पति राहुल कोल भी छानबे से दो बार विधायक रह चुके थे। पति के निधन के बाद 2023 में छानबे सीट पर हुए उपचुनाव में रिंकी कोल ने जीत दर्ज की थी।

रिंकी कोल ने रॉबर्ट्सगंज से चुनाव लड़ने से किया इनकार, एक दिन पहले ही अनुप्रिया पटेल ने बनाया था प्रत्याशी
रिंकी कोल ने रॉबर्ट्सगंज से चुनाव लड़ने से किया इनकार, एक दिन पहले ही अनुप्रिया पटेल ने बनाया था प्रत्याशी फोटोः IANS

लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए खेमे को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि अनुप्रिया पटेल के अपना दल (एस) से रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित रिंकी कोल ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया है।

अपना दल (एस) ने मंगलवार शाम ही अनुप्रिया पटेल को मिर्जापुर सीट से और रिंकी कोल को रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। सूत्रों के अनुसार, रिंकी कोल ने लोकसभा क्षेत्र बड़ा होने और बच्चों की देखभाल को कारण बताते हुए चुनाव लड़ने से इनकार किया है।

रिंकी कोल छानबे विधानसभा सीट से विधायक हैं। रिंकी कोल रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद पकौड़ी लाल कोल की बहू हैं। रिंकी के पति भी छानबे से दो बार विधायक रह चुके थे। रिंकी कोल के पति राहुल कोल के निधन के बाद साल 2023 में छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्हें अपना दल ने प्रत्याशी बनाया था। उपचुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कीर्ति कोल को 9,587 वोटों से चुनाव हराया था।

माना जा रहा है कि रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और रिंकी कोल के ससुर पकौड़ी लाल कोल उनका टिकट काटकर बहू को दिए जाने से नाराज हैं और उन्होंने इसका विरोध किया है। कहा जा रहा है कि घर में कलह से बचने और ससुर को मौका दिए जाने के लिए रिंकी कोल ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष का जन-महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- ज्ञानेश को मोदी-शाह का कोई कवच नहीं बचा पाएगा

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल