राजनीति

यूपी चुनाव: PM मोदी का दौरा रद्द होने पर जयंत का तंज- बिजनौर में खिल रही धूप, BJP का मौसम खराब

पीएम मोदी के दौरा रद्द होने पर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने तंज कसा है। जयंत ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया कि बिजनौर में धूप खिल रही है लेकिन, बीजेपी का मौसम खराब है।

 फाइल फोटोः ANI
फाइल फोटोः ANI 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती लेकर आई है। पार्टी के सभी बड़े नेता पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज बिजनौर में एक चुनावी रैली करने वाले थे, लेकिन उनका दौर रद्द हो गया है। अब वो वर्चुअल संबोधन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से उनके दौरे को रद्द किया गया है। खबरों के मुताबिक सुबह 10:30 बजे पीएम मोदी को हेलिकॉप्टर से दिल्ली से उड़ान भरकर बिजनौर पहुंचना था, लेकिन पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाए रहने की वजह से 11:30 बजे तक क्लियरेंस नहीं मिला था। इसके बाद दौरे को रद्द करते हुए वर्चुअल संबोधन का फैसला लिया गया।

पीएम मोदी के दौरा रद्द होने पर राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने तंज कसा है। जयंत ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया कि बिजनौर में धूप खिल रही है लेकिन, बीजेपी का मौसम खराब है। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में मौसम से संबंधित जानकारी को भी शेयर किया।

यूपी विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की बिजनौर में पहली रैली होनी थी। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही बिजनौर पहुंच चुके हैं और उन्होंने रैली को संबोधित भी किया। इस दौरान सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। साथ ही दंगों का जिक्र करना भी नहीं भूले।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Feb 2022, 1:12 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा