राजनीति

यूपी चुनाव: स्‍वामी प्रसाद मौर्य की करारी हार, बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने 45633 वोटों से हराया

बीजेपी छोड़ सपा की साइकिल पर सवार हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं। मौर्य को बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने 45633 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार कई बड़े चेहरों को हार का स्वाद चखना पड़ा है। बीजेपी छोड़ सपा की साइकिल पर सवार हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए हैं। मौर्य को बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा ने 45633 वोटों के अंतर से हरा दिया है। स्‍वामी प्रसाद मौर्य को कुल 69710 वोट मिले जबकि बीजेपी के सुरेन्‍द्र कुशवाहा को 115343 वोट।

बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव लड़े हैं इससे पहले वे पडरौना सीट से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की थी। कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा कि, समस्त विजयी प्रत्याशियों को बधाई, जनादेश का सम्मान करता हूं। चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं। संघर्ष का अभियान जारी रहेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • आकाश आनंद को एक और मौका दे सकती हैं मायावती, बोलीं- अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास लें, तो हो सकता है विचार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था