राजनीति

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, जानें कौन बन सकता है अगला मुख्यमंत्री

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार शाम राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। देहरादून में बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक है और उम्मीद है कि कल ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

उत्‍तराखंड में राजनीतिक घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों से तेज था। त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट के मंत्री धन सिंह रावत को फिलहाल सीएम पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक वे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं।

इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विगत 4 वर्षों से बीजेपी ने मुझे मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड में सेवा करने का मौका दिया। ये मेरा सौभाग्य रहा है। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि पार्टी मुझे इतना बड़ा सम्मान देगी। पार्टी ने संयुक्त रूप से ये निर्णय लिया कि मुझे अब किसी और को ये मौका देना चाहिए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कल सुबह 10 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, इस में नए मुख्यमंत्री का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि धन सिंह रावत सीएम के रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 09 Mar 2021, 5:02 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य