
स्पेस की दुनिया जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही खूबसूरत भी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने स्पेस की बैंगनी रंग की अनोखी खूबसूरती का शानदार नजारा साझा किया है। इस तस्वीर में दिख रही है पिनव्हील गैलेक्सी, जिसे वैज्ञानिक मेसियर 101 यानी एम-101 भी कहते हैं।
यह गैलेक्सी एक ट्रिलियन यानी एक हजार अरब से भी ज्यादा तारों से भरी हुई है और बेहद आकर्षक बैंगनी रंग में नजर आ रही है।नासा के चंद्रा एक्स-रे ऑब्जरवेटरी द्वारा ली गई इस तस्वीर में अन्य टेलीस्कोपों का डेटा भी शामिल किया गया है। गैलेक्सी बैंगनी और गुलाबी रंग की इसलिए दिख रही है क्योंकि चंद्रा के एक्स-रे डेटा को इन रंगों में दिखाया गया है। दृश्य प्रकाश और इन्फ्रारेड तरंगदैर्ध्य को अलग-अलग रंगों में मिलाकर वैज्ञानिकों ने यह कंपोजिट इमेज तैयार की है। इससे गैलेक्सी के अंदर चल रही गतिविधियों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलती है।
Published: undefined
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को पोस्ट करते हुए नासा ने बताया, ऐसी कंपोजिट तस्वीरें वैज्ञानिकों को गैलेक्सी के अंदर तारों के जन्म, ऊर्जा और विकास की प्रक्रिया समझने में बड़ी मदद करती हैं। पिन व्हील गैलेक्सी सक्रिय स्टार फॉर्मेशन वाले क्षेत्रों के लिए भी जानी जाती है। यह खूबसूरत तस्वीर ब्रह्मांड की विशाल, रंगीन और रहस्यमयी झलक दिखाता है।
Published: undefined
पिनव्हील गैलेक्सी एक सर्पिल आकार की गैलेक्सी है। यह पृथ्वी से लगभग 21 से 25 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इसकी चौड़ाई 1,70,000 प्रकाश वर्ष है, जो मिल्की वे गैलेक्सी से लगभग दोगुनी है। इसकी सर्पिल भुजाओं में गैस और धूल के विशाल बादल हैं, जहां नए तारे बन रहे हैं। गर्म और नीले तारे इन भुजाओं को और भी चमकदार बनाते हैं।
Published: undefined
यह गैलेक्सी उत्तरी गोलार्ध में उरसा मेजर तारामंडल यानी 'बिग डिपर' के पास स्थित है। अगर आसमान साफ और अंधेरा हो तो छोटे टेलीस्कोप या दूरबीन से इसे देखा जा सकता है। पिन व्हील गैलेक्सी की खोज 1781 में पियरे मेचैन ने की थी, जो चार्ल्स मेसियर के सहयोगी थे। इसकी आभासी चमक 7.9 है। यानी ये रात में धुंधली दिखाई देती है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined