सोशल वायरल

राम रहीम पर फैसले के बाद भड़की हिंसा से नाराज लोगों ने ट्विटर पर दिखाया गुस्सा

राम रहीम के खिलाफ रेप मामले में कोर्ट के फैसले के बाद भड़की हिंसा पर लोगों ने हरियाणा और केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की। दिन भर कोई ट्वीट नहीं करने पर लोगों ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। 

दोषी ठहराए जाने के बाद जेल जाते गुरमीत राम रहीम/ फोटोः पीटीआई
दोषी ठहराए जाने के बाद जेल जाते गुरमीत राम रहीम/ फोटोः पीटीआई 

पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को एक बड़े फैसले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी के यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट इस मामले में 28 अगस्त को सजा का ऐलान करेगी। कोर्ट के इस फैसले के बाद हजारों राम रहीम समर्थक बेकाबू हो गए और हरियाणा, पंजाब समेत दिल्ली के कुछ जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ करने लगे। हिंसा और आगजनी की घटनाओं में 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

कोर्ट के फैसले से खुश और डेरा समर्थकों को काबू में करने में विफल रही सरकारों से नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। लोगों ने इस मामले से निपटने के केंद्र और हरियाणा सरकार के तरीकों पर जमकर सवाल खड़े किए। कई लोगों ने इस मामले पर दिन भर में एक भी ट्वीट नहीं करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी खिंचाई की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म