
अमेरिकी दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में श्रोताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में नोटबंदी, कश्मीर नीति, विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के फैसले की वजह से देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान उठाना पड़ा। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कांग्रेस द्वारा अतीत में की गई गलतियों को भी स्वीकार किया।
Published: 12 Sep 2017, 6:57 PM IST
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के संबोधन की काफी चर्चा हुई। यहां तक कि आमतौर पर उनसे असहमत रहने वाले लोगों ने भी उनकी जमकर तारीफ की। हालांकि बीजेपी के नेताओं ने राहुल गांधी की आलोचना में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन सोशल मीडिया पर उन बीजेपी नेताओं को आईना दिखाने वालों की भी कमी नहीं थी।
Published: 12 Sep 2017, 6:57 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 12 Sep 2017, 6:57 PM IST