सोशल वायरल

सर्फ एक्सेल के चक्कर में माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का बहिष्कार, तो एग्जाम चेकिंग में नरमी के लिए ऑनलाइन मुहिम 

एक तरफ सीबीएसई के एक पेपर को लेकर सोशल मीडिया पर एक याचिका साइन की जा रही हैं जिस पर अब तक करीब 75000 से ज्यादा छात्र/छात्राएं साइन कर चुके हैं, तो दूसरी तरफ सर्फ एक्सेल के चक्कर में एक शख्स ने माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का ही बहिष्कार कर दिया। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सोशल मीडिया आज कल जंग का अखाड़ा बना हुआ है। एक ओर सर्फ एक्सेल के एक विज्ञापन से जुड़े विवाद पर बीते दो दिन से सोशल मीडिया में खासी हलचल देखी जा रही है। तो दूसरी ओर सीबीएसई के छात्रों ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम छेड़ रखी है, जिसमें हाल ही में हुई अकाउंटेंसी की परीक्षा को लेकर छात्र सीबीएसई के टीचरों से अपनी कॉपियों को चेक करते हुए नरमी बरतने की गुजारिश कर रहे हैं।

स्टूडेंट्स के मुताबिक 6 मार्च को आयोजित हुआ सीबीएसई बोर्ड का अकाउंटेंसी का पेपर काफी लंबा था और उसे दिए हुए समय में हल करना संभव नहीं था। इस मुहिम के तहत एक ऑनलाइन याचिका साइन की जा रही हैं, जिसमें स्टूडेंट्स कह रहे हैं, “ हम सीबीएसई से गुजारिश करते हैं कि हमारी उत्तर पुस्तिकाओं को जांचते हुए थोड़ी नरमी बरती जाए। क्योंकि पेपर बहुत लम्बा था और सवाल बेहत कठिन थे।” इस याचिका पर अब तक 8 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स साइन कर चुके है। सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही इस याचिका पर स्टूडेंट्स लगातार अकाउंटेंसी के पेपर को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से सर्फ एक्सेल के बहिष्कार को लेकर लगातर ट्वीट किया जा रहा है। सर्फ एक्सेल के विरोध के चक्कर में एक शख्स ने माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का विरोध करना शुरू कर दिया है। इस शख्स ने अपने ट्विटर पर लिखते हुए कहा, “बायकॉट सर्फ एक्सल। हिंदू विरोधी है। पाकिस्तान में जाकर बिजनेस करो।”

हालांकि बाद इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उस शख्स की जमकर खिंचाई भी की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली कूच पर अड़े किसान, 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर डटे, भिंड में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी-बिहार से राजस्थान-MP तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  • ,
  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत