सोशल वायरल

आज Google Doodle बोल रहा गणित की भाषा, जानें क्वाड्रेटिक इक्वेशन के बारे में

गूगल ने इस डूडल को खास एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए पेश किया है। क्योंकि, अक्टूबर और नवंबर के आसपास, दुनिया भर में कई एजुकेशन सिस्टम्स अपने सिलेबस में क्वाड्रेटिक इक्वेशन को शामिल करती हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गूगल हर दिन अपने होमपेज पर एक डूडल बनाता है। आज (12 नवंबर) भी गूगल ने एक खास डूडल अपने होमपेज पर लगाया है। यह डूडल गणित पर अधारित है। इसे गणित के सबसे बुनियादी सूत्रों में से एक क्वाड्रेटिक इक्वेशन (Quadratic Equation) को समर्पित किया गया है। यह वही फॉर्मूला है जिसने इंजीनियरिंग से लेकर इकोनॉमिक्स तक, हर क्षेत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

Published: undefined

गूगल अपने डूडल के जरिए सम्मान प्रदर्शित करता है और आज टेक कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले समीकरणों में से एक- ax² + bx + c = 0 को सम्मान देने के लिए इस डूडल को बनाया है। गणित का यह फार्मूला कई दशकों से दुनिया भर के छात्रों के आकर्षित करता रहा है। गूगल ने ‘लर्निंग द क्वाड्रेटिक इक्वेशन’ नामक यह गूगल डूडल पहली बार 8 सितंबर को लॉन्च किया गया था और शुरुआत में अमेरिका और ब्रिटेन में दिखाई दिया था। अब इसे यूरोप और अन्य क्षेत्रों में भी रोलआउट किया जा रहा है।

Published: undefined

 क्या प्रदर्शित कर रहा यह गूगल डूडल?

गूगल ने अब इसे भारत में भी प्रदर्शित कर दिया है। बात करें गणित के इसे फार्मूले की तो यह समीकरण खेलों में मूवमेंट (गति) को समझाने के लिए भी इस्तेमाल होता है। इसलिए आज वाले डूडल की आर्टवर्क में ‘गूगल’ शब्द को क्रिएटिविटी तरीके से दिखाया गया है जहां दूसरा ‘g’ और ‘e’ मिलकर दूसरे ‘o’ को किक कर रहे हैं, जो एक बास्केटबॉल जैसा दिखता है। यह किक “I” अक्षर के ऊपर आगे-पीछे होती नजर आती है।

Published: undefined

जब डूडल के एनिमेशन की शुरुआत होती है तो गूगल का लोगो पराबोला में बदल जाता है जो क्वाड्रेटिक इक्वेशन के कर्व (वक्र) का प्रतिनिधित्व करते हैं। डूडल में फॉर्मूले के मुख्य घटक- a, b और c को दिखाया गया है और यह बताया गया है कि ये संख्याएं वक्र के आकार और स्थिति को कैसे प्रभावित करती हैं।

Published: undefined

गूगल ने इस डूडल को खास एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए पेश किया है। क्योंकि, अक्टूबर और नवंबर के आसपास, दुनिया भर में कई एजुकेशन सिस्टम्स अपने सिलेबस में क्वाड्रेटिक इक्वेशन को शामिल करती हैं। ऐसे में खास मैथ्स पर बेस्ड डूडल के जरिए गूगल स्टूडेंट्स और टीचर्स को यह याद दिलाना चाह रहा है, कि मैथ्स इंटरैक्टिव और मजेदार हो सकता है। मैथ्स कोई डरने की चीज नहीं, बल्कि यह समझने की एक कला है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined