खेल

विमेंस टी20 चैलेंज का फाइनल आज, सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

विमेंस T20 चैलेंज में सुपरनोवाज की टीम आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें इससे पहले, शनिवार को एक-दूसरे से भिड़ी थी, जहां सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को दो रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सुपरनोवाज की टीम सोमवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले विमेंस टी-20 चैलेंज के फाइनल में ट्रेलब्लेजर्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें इससे पहले, शनिवार को एक-दूसरे से भिड़ी थी, जहां सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को दो रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर सुपरनोवाज की जबकि और स्मृति मंधाना ट्रेलब्लेजर्स टीम की कप्तानी कर रही हैं।

टूर्नामेंट की तीसरी टीम वेलोसिटी दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मिताली राज की कप्तानी वाली वेलोसिटी टीम का रन रेट भी खराब था। टूर्नामेंट में तीनों टीमों ने दो-दो मैच खेले, जिसमें तीनों को एक में हार और एक में जीत मिली, लेकिन वेलोसिटी की टीम खराब रन रेट के कारण अंकतालिका में तीसरे नंबर पर ही रही और ऊपर की शीर्ष दो टीमों ने फाइनल में जगह बना ली।

सुपरनोवाज ने शनिवार को ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। इसके जवाब में ट्रेलब्लेजर्स की टीम पूरे ओवर खेलने बाद 144 रन ही बना पाई थी। सुपरनोवाज को एक बार फिर से चमारी अट्टापट्टु से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में 48 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी ने हादसे पर जताया दुख, कहा- काजीरंगा हादसे की खबर दुखद, पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना

  • ,
  • खेल: अय्यर ने पिच पर फोड़ा करारी हार का ठीकरा और विश्व कप से पहले लचर बल्लेबाजी ने बढ़ा दी गंभीर की चिंता

  • ,
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड: सामने आएगा 'VIP' का सच? अभिनेत्री उर्मिला का गांधीनगर में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट

  • ,
  • असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर छात्र

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर नई पाबंदियों की मांग और नीतीश भारद्वाज ने 'रामायण' पर फिर उठाए सवाल