खेल

Ind vs Eng: चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम को बहुत बड़ा झटका! सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड समेत कई खिलाड़ी बिमार

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच शुरू होना है, लेकिन उससे पहले ही मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण इंग्लैंड के कुछ सदस्य बीमार पड़ गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच शुरू होना है, लेकिन उससे पहले ही मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण इंग्लैंड के कुछ सदस्य बीमार पड़ गए हैं। शहर में अचानक तापमान बढ़ने से इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड सहित कुछ अन्य सदस्य बीमार हो गए हैं। ऐसी खबर है कि कॉलिंगवुड डायरिया से पीड़ित हो गए हैं।

Published: undefined

इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम के सदस्य बीमार पड़े हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग बीमार हैं और इन्हें क्या हुआ है। रूट ने ब्रिटिश मीडिया से कहा, "टीम में कुछ लोग बीमार पड़ गए हैं। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि कितने लोग इससे ग्रसित हुए हैं।"

Published: undefined

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हालांकि इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय खिलाड़ी फिट हैं और किसी भी सदस्य को कोई बीमारी नहीं है। कोहली ने कहा, "टीम में स्वास्थ्य को लेकर चिंता की बात नहीं है। सभी फिट हैं। इंग्लैंड के कुछ सदस्य मौसम में बदलाव के कारण बीमार पड़े हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां काफी गर्मी है। साल में इस वक्त हमेशा ही ऐसा होता है जब मौसम लगातार बदलता है। इसमें ढ़लने में समय लगता है।"

Published: undefined

इंग्लैंड इस सीरीज में 1-2 से पीछे चल रहा है और टीम में रोटेशन पॉलिसी भी है, जिसके कारण जोस बटलर और मोइल अली को चौथे मैच से बाहर रखा जा सकता है और यह खिलाड़ी अब सीमित ओवर की सीरीज में नजर आ सकते हैं।

Published: undefined

रूट ने कहा, "सभी ने मंगलवार को ट्रेनिंग की है और हम इसको देख रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि कोई परेशानी नहीं होगी।" अहमदाबाद में पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री तक जा रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined