
भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में अजिंक्य रहाणे को मौका मिला है। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएस भरत संभालते दिखेंगे। 15 सदस्यीय टीम में केएल राहुल और जयदेव उनादकट भी अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।
आपको बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए चुनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया में विकेटकीपर केएस भरत के अलावा 6 प्रमुख बल्लेबाज होंगे। वहीं टीम में 5 तेज गेंदबाजों को जगह मिली है। इसके अलावा 3 स्पिनर्स शामिल किए गए हैं, जिसमें दो बाएं हाथ के हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 25 Apr 2023, 11:53 AM IST