खेल

चेतन शर्मा ने टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से दिया इस्तीफा, उन्हें भारी पड़ा बड़बोलापन?

चेतन शर्मा 7 जनवरी 2023 को दोबारा BCCI के चीफ सेलेक्टर बने थे। यह उनका दूसरा कार्यकाल था, लेकिन 40 दिन में ही चेतन शर्मा का यह कार्यकाल खत्म हो गया है। बीसीसीआई ने पिछले कार्यकाल में टी-20 वर्ल्ड कप में बुरे प्रदर्शन के बाद पूरी समिति को ही हटा दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चेतन शर्मा ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेज दिया है। जय शाह ने इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में चेतन शर्मा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर कई बातें उजागर की थीं। इस पर काफी विवाद हुआ था।

Published: 17 Feb 2023, 11:45 AM IST

40 दिन में ही चली गई चेतन शर्मा की कुर्सी

चेतन शर्मा 7 जनवरी 2023 को दोबारा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर बने थे। यह उनका दूसरा कार्यकाल था, लेकिन 40 दिन में ही चेतन शर्मा का यह कार्यकाल खत्म हो गया है। बीसीसीआई ने पिछले कार्यकाल में टी-20 वर्ल्ड कप में बुरे प्रदर्शन के बाद पूरी समिति को ही हटा दिया था।

Published: 17 Feb 2023, 11:45 AM IST

चेतन शर्मा के वीडियो में क्या है?

चेतन शर्मा का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में वह खिलाड़ियों के चयन, तरीके और फिटनेस को लेकर कई तरह की बातें करते नजर आए। वीडियो में चेतन शर्मा को विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों पर आक्षेप लगाते हुए देखा गया।

चेतन शर्मा ने कथित तौर पर कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ बातचीत का भी खुलासा किया था। चेतन शर्मा ने आरोप लगाया कि खिलाड़ी 80 से 85 प्रतिशत फिट होने के बावजूद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्द वापसी के लिए इंजेक्शन लेते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद काफी बढ़ गया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि चेतन शर्मा पर गाज गिर सकती है। और आखिरकार उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Published: 17 Feb 2023, 11:45 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 17 Feb 2023, 11:45 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट