खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स: अस्मिता ने जूडो में स्वर्ण पदक जीता, हर्ष और यामिनी भी फाइनल में, भारत के दो और पदक पक्के

हर्ष ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन को हराया। फाइनल में हर्ष का मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई जोशुआ कैट्ज से होगा। यामिनी मौर्या ने दक्षिण अफ्रीका की डोने ब्रेयटेनबैक को हराकर फाइनल में जगह बनाई. जहां वह इंग्लैंड की एसेलिया टोपराक से भिड़ेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स: अस्मिता ने जूडो में स्वर्ण पदक जीता, हर्ष और यामिनी भी फाइनल में, भारत के दो और पदक पक्के
कॉमनवेल्थ गेम्स: अस्मिता ने जूडो में स्वर्ण पदक जीता, हर्ष और यामिनी भी फाइनल में, भारत के दो और पदक पक्के फोटोः सोशल मीडिया

ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। भारतीय जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने महिलाओं के जूडो के 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं भारत के दो और एथलीटों हर्ष और यामिनी ने अपने-अपने भार वर्ग में फाइनल में जगह बनाकर देश के लिए कम से कम दो रजत पदक पक्के कर दिए हैं।

अस्मिता का फाइनल में मुकाबला कनाडा की हेइडी क्वैच से हुआ, जिन्हें हराकर उन्होंने देश के लिए गोल्ड जीता। इससे पहले अस्मिता ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की समर शॉ को 1-0 (यूको) से हराया। इस जीत के साथ वह महिलाओं की 48 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पहुंचीं। यह एक रणनीतिक मुकाबला था। रेगुलर टाइम के चार मिनट में, कोई भी जूडोका बढ़त हासिल नहीं कर सका।

गोल्डन स्कोर के दो मिनट से ज्यादा समय बाद ही अस्मिता आखिरकार डिसाइडिंग ओपनिंग हासिल करने में कामयाब हुई। उन्होंने अपना अटैक बिल्कुल सही टाइम पर किया और शॉ को मैट पर गिरा दिया और यूको हासिल करने के लिए काफी देर तक नियंत्रण बनाए रखा। हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा इवेंट के फाइनल में जगह बनाई।

वहीं हर्ष ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को हराया। फाइनल में हर्ष का मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई जोशुआ कैट्ज से होगा। यामिनी मौर्या ने महिलाओं की 57 किग्रा भार वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की डोने ब्रेयटेनबैक को इप्पोन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। हांलाकि, उन्हें जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फाइनल में यामिनी का मुकाबला इंग्लैंड की एसेलिया टोपराक से होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • संयुक्त राष्ट्र बैठक से पहले अमेरिका की 'नो एंट्री', राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से मना किया

  • ,
  • खेलः एशियन गेम्स में भारत की दोनों टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन