खेल

CWC: भारत ने टॉस जीत कर नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लेने के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं है। ''यहां हम बल्लेबाज़ी करते या फिर गेंदबाज़ी, उससे ज़्यादा असर नहीं पड़ता।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड्स के खिलाफ रविवार को अपने आखिरी विश्व कप लीग मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। रोहित ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला लेने के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं है। ''यहां हम बल्लेबाज़ी करते या फिर गेंदबाज़ी, उससे ज़्यादा असर नहीं पड़ता। आज के मैच में हमारे पास सेमीफ़ाइनल की तैयारी के लिए अच्छा मौक़ा है। साथ ही हमारी टीम में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है।''

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि आज हम सबसे ज़्यादा क्राउड के सामने खेल रहे हैं। हम कोशिश करेंगे कि अच्छा प्रदर्शन करें। इस विश्व कप में कुछ मैच जीतना और इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफ़ाई करना हमारे लिए अच्छा अनुभव रहा है। हमारी टीम में भी आज कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Published: undefined

दोनों टीमों का प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

नीदरलैंड्स: वेस्ली बरेसी, मैक्स ओ'डाउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, स्कॉट एडवर्ड्स(कप्तान), बास डलीडे, एन अनिल तेजा, लोगन वैन बीक, रुलॉफ़ वैन डेर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...