खेल

दिल्ली टेस्ट: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 113 रन पर ऑल आउट, भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 115 रन

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीयी टीम पहली पारी में 262 रन बना पाई थी।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 113 रन पर ऑल आउट हो गई है। जडेजा की शानदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम धराशाई हो गई। जडेजा ने 7 विकेट लिए। वहीं, अश्विन को तीन सफलताएं मिलीं। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 9 विकेट सिर्फ 49 रनों पर ही खो दिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 43 और लाबुशेन ने 35 रनों की पारी खेली।

अब भारत के पास इस मैच को जीतने का सुनहरा मौका है। भारतीय टीम को जीत के लिए दूसरी पारी में 115 रन बनाने होंगे। हालांकि चौथी पारी होने के चलते भारत के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 263 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीयी टीम पहली पारी में 262 रन बना पाई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 19 Feb 2023, 11:11 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: होर्मुज पर ईरान की सख्ती, 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट, इनमें दो भारतीय जहाज भी शामिल

  • ,
  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही