खेल

FIFA: 92 साल और 25 दिन..., मिस्र को अब मिली पहली जीत, टीम के सबसे उम्रदराज गोलस्कोरर बने सालाह, NZ को 3-1 से हराया

टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान मोहम्मद सालाह 34 साल और 9 दिन की उम्र में गोल करने के साथ ही मिस्र की ओर से गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप जी के मुकाबले में मिस्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया। 92 साल और 25 दिन पहले डेब्यू करने वाली मिस्र की यह विश्व कप इतिहास की पहली जीत भी है। मिस्र की इस जीत के हीरो टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान मोहम्मद सालाह रहे। टीम के लिए विजयी गोल करने के साथ-साथ सालाह विश्व कप के दो संस्करण में गोल करने वाले मिस्र के पहले खिलाड़ी भी बने।

इसके अलावा, 34 साल और 9 दिन की उम्र में गोल करने के साथ ही वह मिस्र की ओर से गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने। उन्होंने इस मामले में मैग्डी अब्देलघनी को पीछे छोड़, जिन्होंने 1990 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 30 साल और 320 दिन की उम्र में गोल किया था।

Published: undefined

न्यूजीलैंड के नाम रहा पहला हाफ, दूसरे में मिस्र ने किया कम बैक

न्यूजीलैंड ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और 15वें मिनट में ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। फिन सुरमन ने कॉर्नर किक पर बेहतरीन हेडर लगाते हुए शानदार गोल दागा। इस गोल के बाद न्यूजीलैंड ने दबाव बनाए रखा और पहले हाफ तक मिस्र को वापसी का मौका नहीं दिया। यह पहली बार था जब मिस्र किसी वर्ल्ड कप मैच में हाफ टाइम तक पीछे रहा।

हालांकि, हाफ टाइम के बाद टीम ने अपना खेल बदला और ज्यादा आक्रामक अंदाज में मैदान पर उतरी। दूसरे हाफ की शुरुआत में मिस्र ने कई मौके बनाए। मोहम्मद सालाह और इमाम अशौर ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन न्यूजीलैंड के गोलकीपर ने अच्छे बचाव किए। दूसरी ओर, मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबेर ने भी शानदार बचाव करके अपनी टीम को मैच में बनाए रखा।

Published: undefined

मिस्र को मैच के 58वें मुकाबले में सफलता मिली

जिको ने फ्री हेडर पर बेहतरीन गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। इसके 9 मिनट बाद मोहम्मद सालाह ने अपनी क्लास दिखाई। एक बेहतरीन टीम मूव के बाद उन्होंने नीचे की तरफ शॉट लगाकर शानदार गोल किया और मिस्र को 2-1 की बढ़त दिला दी। यह गोल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मैच के अंतिम क्षणों में न्यूजीलैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मिस्र ने मजबूत डिफेंस दिखाया। मैच के 82वें मिनट में ट्रेजेगुएट ने तीसरा गोल करते हुए मिस्र की जीत पर मुहर लगा दी।

टीम के इस प्रदर्शन से कप्तान मोहम्मद सालाह गदगद नजर आए। सालाह ने कहा कि इस कामयाबी को देश के फुटबॉल इतिहास की सबसे अच्छी जीतों में से एक के तौर पर याद किया जाएगा। मुस्तफा जिको, मोहम्मद सालाह और ट्रेजेगुएट के गोलों की मदद से मिस्र ने इतिहास रचा। मिस्र की टीम पहले हाफ के बाद 0-1 से पीछे चल रही थी। हालांकि, दूसरे हाफ में टीम ने दमदार वापसी करते हुए तीन गोल दागे।

Published: undefined

मोहम्मद सालाह गदगद नजर आए

मैच के बाद सलाह ने कहा, "यह जबरदस्त है। मुझे नहीं पता कि इसे शब्दों में कैसे बताऊं। यह सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उम्मीद है कि हम ग्रुप में इसी तरह आगे बढ़ेंगे, और हम इतिहास लिखेंगे और अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगे। आने वाले वर्षों में इस जीत को मिस्र के फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक के तौर पर याद किया जाएगा।"

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के बाद मोहम्मद सालाह ने कहा कि उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर दूसरे हाफ में। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ खेला, जिसकी बदौलत टीम ने तीन गोल किए और न्यूजीलैंड पर लगातार दबाव बनाए रखा।

सालाह ने कहा कि वह और उनके साथी खिलाड़ियों ने मिस्र के प्रशंसकों को खुश करने और वर्ल्ड कप में जितना आगे तक संभव हो, पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, "हम फिलहाल अपने ग्रुप में शीर्ष पर हैं, लेकिन अगला मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। आज हम इस जीत का जश्न मनाएंगे और फिर कल से ईरान के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी शुरू करेंगे।"

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • जयराम रमेश ने सोनोवाल को लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के लिए ट्रांजिट पोर्ट पर स्पष्टीकरण मांगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कतर के गैस प्लांट में धमाका, 50 से अधिक घायल, मुंबई में मॉनसून की एंट्री, भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • भरत तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, रजिस्ट्रार के पास जाने को कहा

  • ,
  • नगरासू गुरुद्वारा विवाद: पुलिस पर निहंगों ने अचानक किया पथराव, सेना ने संभाली कमान, छत से उतरे 2 निहंग, 5 अभी भी डटे

  • ,
  • 'तमिलनाडु के लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं...', राहुल गांधी ने सीएम विजय को खास अंदाज में किया बर्थडे विश