खेल

FIFA: कोलंबिया ने घाना को 1-0 से हराया, अंतिम 16 में बनाई जगह, स्विटजरलैंड से होगा अब सामना

कोलंबिया ने भीषण गर्मी के बीच घाना को हराकर विश्व कप के अंतिम 16 में जगह बना ली । कोलंबिया का सामना अब मंगलवार को वैंकूवर में स्विटजरलैंड से होगा ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

जोन एरियास ने शुरूआती मिनटों में लुई सुआरेस के क्रॉस पर गोल किया और इसी एक गोल के दम पर कोलंबिया ने भीषण गर्मी के बीच घाना को हराकर विश्व कप के अंतिम 16 में जगह बना ली । कोलंबिया का सामना अब मंगलवार को वैंकूवर में स्विटजरलैंड से होगा ।

मैच शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर ही कोलंबिया के फॉरवर्ड जोन कोरडोबा को जांघ के पीछे की मांसपेशी में चोट लग गई जिसके बाद कोच नेस्टर लोरेंजो को सुआरेज को बुलाना पड़ा । यह इंटर मियामी के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी सुआरेज नहीं बल्कि स्पोर्टिंग सीपी के लिये खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं ।

उन्होंने आते ही अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी और 14वें मिनट में डेनियल मुनोज से गेंद लेकर एरियास को जबर्दस्त क्रॉस दिया जिन्होंने घाना के गोलकीपर लारेंस एटि जिगि को छकाकर गोल कर दिया ।

करीब 32 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेले गए इस मैच की शुरूआत स्थानीय समयानुसार 8 . 30 पर हुई । कई मैचों में विवादित रहे ‘हाइड्रेशन ब्रेक’ इस मैच में खिलाड़ियों के लिये वरदान साबित हुई क्योंकि पानी की कमी और थकान हावी हो रही थी ।

कोलंबिया ने ग्रुप चरण में सिर्फ एक गोल गंवाया था जिसमें उसने उजबेकिस्तान और कांगो को हराने के अलावा पुर्तगाल से ड्रॅा खेला था ।

दो दशक में पहली बार पिछले साल अफ्रीका नेशंस कप के लिये क्वालीफाई करने में नाकाम रही घाना की टीम ने इंग्लैंड और क्रोएशिया जैसे दिग्गजों से भरे ग्रुप में रहने के बावजूद नॉकआउट में जगह बनाकर अपने आलोचकों को गलत साबित कर दिया था ।

कोलंबिया के खिलाफ घाना ने आठ शॉट लिये लेकिन एक भी गोल पर नहीं था ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र के माता-पिता से राहुल गांधी ने की बात, न्याय के लिए मदद का दिया भरोसा

  • ,
  • बिहार में जमुई जैसा एक और वारदात! समस्तीपुर में दिन के उजाले में लड़की से छेड़छाड़, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

  • ,
  • राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

  • ,
  • मौसम अपडेट: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से ओडिशा तक मौसम लेगा करवट, जानें देशभर का हाल

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग बढ़ेगा आगे? लंबित नोटिस पर चर्चा तेज, विपक्ष के 9 गंभीर आरोपों पर एक्शन की मांग