खेल

FIFA: एमबाप्पे ने बनाया रिकॉर्ड, फ्रांस के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने, सेनेगल को 3-1 से हराया

इस मुकाबले में दो गोल करने के साथ कायलियन एमबाप्पे ने विश्व कप इतिहास में फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनके विश्व कप गोलों की संख्या 14 हो गई, जिससे उन्होंने फ्रांस के ही खिलाड़ी जस्ट फोंटेन के 13 गोलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

फीफा विश्वकप के ग्रुप आई के मुकाबले में एमबाप्पे के दम पर फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराते हुए विश्वकप का विजयी आगाज किया है। इस मैच में भी एमबाप्पे ने रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने दो गोल दागे इसके साथ ही कायलियन एमबाप्पे अपनी टीम यानी फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

मैच की बात करें तो पहले हाफ में दोनों टीमों को गोल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान एमबाप्पे का जादू चला, जिससे टीम ने बढ़त बना ली, उसके बाद ब्रैडली बारकोला ने गोल दागकर इस बढ़त को दोगुनी कर दी। 90 मिनट पूरे होने तक फ्रांस ने सेनेगल पर 2-0 से बढ़त बनाई थी। हालांकि, आठ मिनट के इंजरी समय के दौरान सेनेगल के लिए इब्राहिम मबाये ने गोल दागा। लेकिन इसके चंद सेकेंड बाद ही एमबाप्पे ने एक और गोल कर फ्रांस को 3-1 से आगे कर दिया। रेफरी की सीटी के साथ ही फ्रांस ने ये मैच आधिकारिक तौर पर अपने नाम कर लिया।

Published: undefined

दूसरे हाफ में चल एम्बाप्पे का जादू

पहले हाफ में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी कायलियन एमबाप्पे प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और अधिकांश समय गेंद से दूर नजर आए। पहले 45 मिनट के खेल के बाद दोनों टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर थीं, लेकिन सेनेगल का प्रदर्शन अधिक प्रभावशाली रहा।

दूसरे हाफ में फ्रांस ने पूरी तरह बदला हुआ अंदाज दिखाया। 47वें मिनट में डिजायर डूए ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 53वें मिनट में माइकल ओलिसे ने बेहतरीन मौका बनाया, पर फ्रांस बढ़त हासिल नहीं कर सका। 57वें मिनट में कायलियन एमबाप्पे ने शानदार मूव बनाते हुए गोल की कोशिश की, लेकिन सेनेगल के गोलकीपर ने उनका प्रयास विफल कर दिया।

आखिरकार 66वें मिनट में फ्रांस को बढ़त मिल गई। माइकल ओलिसे के शानदार पास पर एमबाप्पे ने बेहतरीन फिनिश करते हुए गोल दागा और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद फ्रांस का दबदबा जारी रहा। 82वें मिनट में ब्रैडली बारकोला ने गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इंजरी समय में मुकाबला रोमांचक हो गया। सेनेगल के लिए इब्राहिम मबाये ने गोल कर स्कोर 2-1 किया, लेकिन कुछ ही क्षण बाद एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल दागकर फ्रांस की 3-1 की जीत सुनिश्चित कर दी।

Published: undefined

एमबाप्पे ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस मुकाबले में दो गोल करने के साथ कायलियन एमबाप्पे ने विश्व कप इतिहास में फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनके विश्व कप गोलों की संख्या 14 हो गई, जिससे उन्होंने जस्ट फोंटेन के 13 गोलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इसके साथ ही एमबाप्पे ने गेर्ड मुलर के 14 विश्व कप गोलों की बराबरी भी कर ली। अब विश्व कप इतिहास में उनसे आगे केवल रोनाल्डो नजारियो (15 गोल) और मिरोस्लाव क्लोजे (16 गोल) हैं।

फ्रांस की इस जीत के नायक एमबाप्पे रहे, जिन्होंने दो गोल दागकर न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि विश्व कप इतिहास में भी अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined