खेल

FIFA WC: मेसी ने रचा इतिहास, बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी, एम्बाप्पे भी टक्कर देने को तैयार, दूसरे नंबर पर पहुंचे

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागकर विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वहीं, फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने इराक के खिलाफ दो गोल कर इस सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से फुटबॉल जगत में नया इतिहास रच दिया है। फीफा विश्वकप 2026 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 38वें और अतिरिक्त समय के पांचवें मिनट में गोल कर विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। डलास में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को शून्य के मुकाबले दो गोल से हराकर अंतिम 32 टीमों के चरण में जगह बना ली।

Published: undefined

क्लोज़ का रिकॉर्ड तोड़कर पहुंचे शीर्ष स्थान पर

ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल करने के साथ मेसी के विश्व कप करियर में कुल 18 गोल हो गए। इसी के साथ उन्होंने जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज़ के 16 गोलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड मेसी के नाम दर्ज हो गया है।

लगातार गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी

इस मुकाबले में किया गया गोल मेसी का लगातार छठे विश्व कप मुकाबले में गोल था। इसके साथ उन्होंने फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राज़ील के जैरजिन्हो के लगातार छह विश्व कप मुकाबलों में गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यदि वह अगले मुकाबले में भी गोल करने में सफल रहते हैं, तो यह कीर्तिमान भी उनके नाम हो जाएगा।

Published: undefined

मेसी को एम्बाप्पे दे रहे टक्कर, दूसरे स्थान पर पहुंचे

फीफा में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में एमबाप्पे भी पीछ नहीं हैं। वो भी मेसी को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल, फिलाडेल्फिया में इराक के खिलाफ हुए मुकाबला में किलियन एमबाप्पे ने भी दो गोल कर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जगह बना ली है। दरअसल, फ्रांस का ये मुकाबला अर्जेनटीना के बाद हुआ था।

ये एमबाप्पे के करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस खास अवसर को उन्होंने दो गोल दागकर और भी यादगार बना दिया। 14वें मिनट में माइकल ओलीसे के पास पर एमबाप्पे ने शानदार लेफ्ट फुट शॉट लगाकर फ्रांस को बढ़त दिलाई। इसके बाद 54वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर टीम की जीत लगभग तय कर दी। फ्रांस ने मुकाबला 3-0 से जीता और राउंड ऑफ-32 में जगह बना ली।

Published: undefined

विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले 5 खिलाड़ी

  1. लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना, 18 गोल

  2. किलियन एम्बाप्पे, फ्रांस, 16 गोल

  3. मिरोस्लाव क्लोज़, जर्मनी, 16 गोल

  4. रोनाल्डो, ब्राज़ील, 15 गोल

  5. गर्ड मूलर, पश्चिम जर्मनी, 14 गोल

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined