
फीफा विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को दिए जाने वाले सम्मान 'गोल्डन बूट' की दौड़ में अर्जेंटीना के कप्तान Lionel Messi ने बढ़त बना ली है। उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ आज हुए मुकाबले में तीन गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाई।
मेसी के इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है, जो Miroslav Klose के नाम दर्ज है।
Published: undefined
फिलहाल मेसी तीन गोल के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि छह खिलाड़ी दो-दो गोल के साथ उनके पीछे हैं। मेसी के बाद कई बड़े खिलाड़ी दो-दो गोल के साथ दौड़ में बने हुए हैं। इनमें फ्रांस के Kylian Mbappe, नॉर्वे के Erling Haaland, अमेरिका के Folarin Balogun, स्वीडन के Yasin Ayari, जर्मनी के Kai Havertz और न्यूज़ीलैंड के Elijah Just शामिल हैं।
Published: undefined
नियमों के अनुसार, प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को यह सम्मान दिया जाता है। यदि दो या अधिक खिलाड़ियों के गोल बराबर रहते हैं, तो गोल कराने में उनकी मदद की संख्या देखी जाती है। इसके बाद भी बराबरी होने पर कम समय मैदान में खेलने वाले खिलाड़ी को वरीयता दी जाती है।
Published: undefined