खेल

इंग्लैंड में CWG का शानदार आगाज, स्टेडियम में भारतीय दल का जोरदार स्वागत, सिंधु-मनप्रीत ने किया भारत का नेतृत्व

परेड में जैसे ही भारतीय दल को आवाज दी गई पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों को जोरदार तरीके से स्वागत किया। ओपनिंग सेरेमनी में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक रहे।


फोटो: @Media_SAI
फोटो: @Media_SAI 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की मेजबानी इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रही है। गेम्स का रंगारंग शुरुआत हो गई है। अलेक्जेंडर स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। अब 11 दिनों तक दुनिया के 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा एथलीट जलवा दिखाते नजर आएंगे। भारतीय दल की अगुवाई हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने की।

रियो और टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले पीवी सिंधु और हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक रहे। भारत ने 213 एथलीट्स को खेलों में हिस्सा लेने के लिए भेजा है। ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा चोट की वजह से गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Published: undefined

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीटों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई क्योंकि वे गुरुवार को राष्ट्रों की परेड के लिए एशियाई क्षेत्र की तीसरी टीम थे। भारतीय दल ने गहरे नीले रंग के परिधान पहने थे और उसके बाद मलेशिया का स्थान था। परेड में जैसे ही भारतीय दल को आवाज दी गई पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों को जोरदार तरीके से स्वागत किया। ओपनिंग सेरेमनी में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक रहे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने परेड की शुरुआत की। वहीं, मेजबान इंग्लैंड की एंट्री के साथ सभी देशों की परेड खत्म हुईं। इंग्लैंड की टीम लाल और सफेद रंग के कपड़ों में नजर आई।

Published: undefined

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "सभी देशवासियों की ओर से राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए मैं भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करेंगे। सभी देशवासी आपकी विजय की मंगल कामना करते हैं।"

Published: undefined

वहीं पाकिस्तानी सोशल एक्टिविस्ट और नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई भी उद्घाटन समारोह नजर आईं। उन्होंने पहली स्पीच दी। उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी बच्चों को उसके सपने को पूरा करने का अधिकार है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर