बाबर आजम के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए विश्व कप मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 237 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पाकिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर किसी तरह 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 237 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने 49.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को इस विश्व कप में पहली हार सौंपी। अभी तक कीवी टीम अजेय थी।
पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे अधिक नाबाद 101 रन बनाए। अपनी पारी में बाबर ने 127 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए। हैरिस सोहेल ने 76 गेंदों पर 68 रनों का योगदान दिया। उनकी पारी में पांच चौके और दो छक्के शाािमल रहे।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने शुरुआत अच्छी नहीं की थी, लेकिन कोलिन डी ग्रांडहोम और जिम्मी नीशम के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर वह 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 237 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
कीवी टीम के लिए नीशम ने नाबाद 97 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 112 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा तीन छक्के मारे। डी ग्रांडहोम ने 71 गेंदों पर 64 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लिए।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड केबीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 237 रन का लक्ष्य दिया है। शुरुआती झटकों के बादबाबर आजम की सधी हुई बल्लेबाजी से पाकिस्तान की जीत पक्की नजर आ रही है। स्कोर 200के पार है और सिर्प 35 रन और चाहिए उसे जीत के लिए
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 237 रन का लक्ष्य दिया है। शुरुआती झटकों के बाद बाबर आजम की सधी हुई बल्लेबाजी से पाकिस्तान संभलता नजर आ रहा है। 37 ओवर के बाद टीम का स्कोर 164/3 है।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 237 रन का लक्ष्य दिया है। शुरुआती दो झटकों के बाद संभलती दिख रही पाकिस्तान की टीम को मोहम्मद हफीज के रूप में तीसरा झटका लगा है। स्कोर 25 ओवर में 111/3
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 237 रनों का लक्ष्य दिया है। शुरुआती दो झटकों के बाद बाबर आजम और मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान को संभाल लिया है। टीम का स्कोर 23 ओवर के बाद में 100/2 है।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 237 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआती दो झटकों के बाद अब संभलती नजर आ रही है। टीम का स्कोर 15 ओवर के बाद में 66/2 है।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 237 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम को इमाम उल हक के रूप में दूसरा झटका लगा है। स्कोर 10 ओवर के बाद 46/2 है।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 237 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम को 19 रन पर पहला झटका लगा है। स्कोर 8 ओवर में 33/1 है।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर के खेल तक 6 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। नीशम नाबाद 97 रन बना वापस लौटे हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। जिमी नीशम इस चौके के साथ 59 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं, इनके साथ कॉलिन डी ग्रैंडहोम मैदान पर मौजूद हैं जिन्होंने अब तक 54 गेंद पर 40 रन बनाये हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड की टीम ने कप्तान केन विलियमसन के रूप में अपना सबसे बड़ा विकेट भी गंवा दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 86 है।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड ने 23 ओवरों के खेल तक 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। केन विलियम्सन 38, जबकि नीशम 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। केन विलियमसन 28 रन और नीशम 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने 18.5 ओवर में 4विकेट के नुकसान पर 60रन बना लिए हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा है। लेथम 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीचमुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है। रॉस टेलर 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा है। कोलिन मुनरो 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। केन विलियमसन 2 रन और कोलिन मुनरो 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने 4 ओरवर में 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन बना लिए हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा है। मार्टिन गप्टिल 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 33वां मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर थोड़ी देर में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम गेंदबाजी करेगी।
टीम:
न्यूजीलैंड- कोलिन मुनरो, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन, रोस टेलर, टॉम लाथम, कोलिन डि ग्रैंडहोम, जिमी नीशाम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, लोकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट ।
पाकिस्तान- इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हारिस सोहैल, सरफराज अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज और शाहीन अफरीदी।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 33वां मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। मैदान गीला होने की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो पाया है। थोड़ी ही देर में टॉस को लेकर अंपायर फैसला लेंगे।
पाकिस्तान इस वक्त करो या मरो की स्थिति में है। अंतिम-4 में जाने के लिए पाकिस्तान को अब अपने सभी मैच जीतने ही होंगे। उसने अभी तक दो मैच दोनों बड़ी टीमों इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीते हैं।
पिछले मैच में पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल को मौका दिया था और उन्होंने मौका का पूरा फायदा उठाते हुए बेहतरीन अर्धशतक जमाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सोहेल से यही उम्मीद होगी। वहीं बाबर आजम, मोहम्मद हफीज को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी। फखर जमां से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर उसके मुख्य हथियार हैं जो अभी तक 15 विकेट ले चुके हैं। पाकिस्तान की गेंदबाजी उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है। वहाब रियाज और हसन अली को उनका निरंतर साथ देने की जरूरत है।
पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता उसकी फील्डिंग है। यहां एकदम सुधार की उम्मीद बेमानी होगी लेकिन पाकिस्तान की कोशिश होगी की वह फील्डिंग के बेसिक्स मजबूत कर कुछ लाभ तो उठाए। विलियम्सन अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पाकिस्तानी गेंदबाजी के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होंगे। वहीं कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन भी नीचे बड़ा शॉट लगा सकते हैं।
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 26 Jun 2019, 3:07 PM IST