खेल

वर्ल्ड कप 2019: ये हैं इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, जानिए कौन है शीर्ष पर

इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने बल्ले से लगातार रन बरसाकर अपनी टीम को टूर्नामेंट में मजबूत बनाए हुए हैं। टीम इंडिया के रोहित शर्मा इस मामले में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इंग्लैंड और वेल्स में चल रहे आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में रोमांच हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच खेले गए सबसे रोमांचक मैच में बारिश के बावजूद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ। इस बार वर्ल्ड कप में जमकर रनों की बरसात हो रही है।

इस बार टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का बोलबाला साफ नजर आ रहा है। इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने बल्ले से लगातार रन बरसाकर अपनी टीम को टूर्नामेंट में मजबूत बनाए हुए हैं। आइए जानते हैं कि इस वर्ल्ड कप में कौन से ऐसे 5 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

1. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस वर्ल्ड कप में भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शाकिब की गेंदबाजी तो कमाल की है ही, इस बार उनका बल्ला भी लागातार रन उगल रहा है। अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 124 रनों की शतकीय पारी खेलकर शाकिब ने कई नए रिकॉर्ड बनाए। सोमवार के मैच के बाद 6000 वनडे रन पूरे करते हुए शाकिब वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले और महमूदुल्लाह के बाद लगातार दो शतक लगाने वाले दूसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक 4 मैचों में 384 रन बनाकर शाकिब लिस्ट में टॉप पर हैं।

2. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)

फोटो: सोशल मीडिया

इस समय सबसे ज्यादा अंकों के साथ सूची में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान फिंच रनों के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अब तक 5 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक शतक की मदद से आरोन फिंच 343 रन बना चुके हैं।

3. रोहित शर्मा (भारत)

फोटो: सोशल मीडिया

इस वर्ल्ड कप में इस समय सबसे ज्यादा रनों के मामले में तीसरे स्थान पर हैं टीम इंडिया के रोहित शर्मा, जिन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से अब तक 319 रन बनाए हैं।

4. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)

फोटो: सोशल मीडिया

प्रतिबन्ध के बाद टीम में वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी डेविड वार्नर इस समय गेंदबाजों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। उनकी दमदार वापसी ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाए हुए हैं। इस बार वर्ल्ड कप में वार्नर का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। वार्नर इस वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैच खेलकर एक शतक की मदद से 281 रन बना कर चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

5. जो रूट (इंग्लैंड)

फोटो: सोशल मीडिया

इस बार वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट इस वर्ल्ड कप में अब तक दो शतक लगा चुके हैं। जिस तरह की फॉर्म में रूट फिलहाल चल रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आगामी मैचों में भी वे टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दे सकते है। अब तक चार मैचों में दो शतकों की मदद से 279 रन बना कर रूट इस श्रेणी में 5वें नंबर पर हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू

  • ,
  • एशियन गेम्स: टेकबॉल सेमीफाइनल में हारीं क्विम्सी डिसूजा, कांस्य पदक के लिए युइना सकामोटो से भिड़ेंगी

  • ,
  • 'महिला सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं', नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी

  • ,
  • DUSU Election Result: इस बार किसके सिर सजेगा ताज? भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी