
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी है। आपको बता दें, 17 मार्च को मुंबई में पहला वनडे खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही टीम इंडिया को झटका लग गया है।
बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। वहीं इस टीम में भारतीय चयनकर्ताओं ने कई खिलाड़ियों को शामिल किया है। लेकिन वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण नहीं खेलेंगे। ऐसे में उनकी जगह पहले वनडे में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम की कमाल संभालते हुए नजर आने वाले हैं।
Published: undefined
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद। शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined