
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा है। मोहम्मद सिराज ने स्टार्क को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त की। स्टार्क ने 10 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49 ओवर में ही 269 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या और कुलदीप ने तीन तीन विकेट झटके, वहीं सिराज और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट अपने नाम किए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 38 और ट्रेविस हेड ने 33 रन बनाए। एडम जंपा 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए