खेल

World Cup 2023: 'एक दूसरे के खिलाफ खेलने के लिए भारत-पाक खिलाड़ियों को लेनी चाहिए अधिक सैलरी', गेल ने दिया सुझाव

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाना है और इसके लिये अभी से शहर में होटलों के दाम आसमान छूने लगे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप के मैचों को लेकर हमेशा मचने वाली हाइप को देखते हुए वेस्टइंडीज के आक्रामक खिलाड़ी क्रिस्ट गेल ने मजाकिया लहजे में कहा कि इन दोनों टीमों के क्रिकेटरों को तो ज्यादा पैसे की मांग करनी चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाना है और इसके लिये अभी से शहर में होटलों के दाम आसमान छूने लगे हैं।

Published: undefined

गेल ने कहा, ‘जब भी ये दोनों टीमें आपस में खेलती है और खासकर विश्व कप में तो जमकर कमाई होती है। एक ही मैच पूरे आईसीसी टूर्नामेंट के बराबर कमाई कर सकता है। मुझे तो लगता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियेां को ज्यादा पैसे की मांग करनी चाहिए। इतना पैसा एक मैच लेकर आता है चाहे प्रसारण राजस्व हो या टिकटों से होने वाली कमाई।' दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए जूझ रही है और गेल इससे काफी आहत हैं।

उन्होंने कहा, ‘टीम को इस हालत में देखकर बहुत दुख होता है। उनके लिए यह काफी कठिन होगा और अगर भारत में विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम नहीं होती है तो मुझे काफी निराशा होगी। उम्मीद है कि भविष्य में वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए हालात बेहतर होंगे।' खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट की बजाय टी20 क्रिकेट को तरजीह देने के बारे में पूछने पर दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘पिछले कुछ साल में सब कुछ बदल गया है। क्रिकेट में अब इतना पैसा है कि यह बहुत बड़ा व्यवसाय बन गया है। दुखद यह है कि बड़ी दो तीन टीमों (भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया) की ही दबदबा है जिससे क्रिकेट खत्म हो रहा है।'

Published: undefined

उन्होंने कहा, ‘छोटी टीमों को भी समान भुगतान की जरूरत है ताकि नयी प्रतिभायें सामने आएं। महिला क्रिकेट को भी समान भुगतान की जरूरत है। उन्हें वह धन नहीं मिल रहा जिसकी वे हकदार हैं।' एक दिवसीय प्रारूप के भविष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘अभी कोई कयास नहीं लगाया जा सकता। इस विश्व कप पर बहुत कुछ निर्भर होगा। देखते हैं कि यह कितना कामयाब रहता है और क्या किसी बदलाव की जरूरत महसूस होती है।'

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मैं खुद दूंगा मोदी को नरवणे जी की किताब, मुझे नहीं लगता PM में लोकसभा आने की हिम्मत होगी- राहुल गांधी

  • ,
  • Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट, यूपी-बिहार, राजस्थान और पंजाब में ठंड-बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट

  • ,
  • 'पीएम मोदी ने रूसी तेल खरीदना बंद करने, अमेरिका में 500 अरब डॉलर का निवेश का संकल्प लिया', व्हाइट हाउस ने भी किया दावा

  • ,
  • रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई लोगों के बयान दर्ज, मुख्य शूटर की पहचान, पुलिस ने किए कई और खुलासे

  • ,
  • गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 नाबालिग बहनों ने इमारत से कूदकर दी जान, टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं तीनों