खेल

सिडनी टेस्ट से पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, जानें रिपोर्ट में क्या है?

BCCI ने एक बयान जारी कर बताया, "भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का तीन जनवरी 2021 को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया। सभी टेस्ट निगेटिव आए हैं।" क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

भारतीय टीम और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है और यह सभी तीसरे टेस्ट मैच के लिए सिडनी जाने को तैयार हैं। तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत सात जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में हो रही है।

बीसीसीआई ने सोमवार सुबह एक बयान जारी कर बताया, "भारतीय टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का तीन जनवरी 2021 को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया। सभी टेस्ट निगेटिव आए हैं।" क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों का टेस्ट भी निगेटिव आया है। प्रवक्ता ने कहा, "सीए के खिलाड़ियों, स्टाफ और मैच अधिकारियों का कल किया गया कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है।"

भारतीय टीम के पांच खिलाड़ियों-रोहित शर्मा, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, नवदीप सैनी, ऋषभ पंत का मेलबर्न के एक होटल में खाना खाते हुए वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद इन पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया था। इस पांचों को अलग से ट्रेनिंग करने को कहा गया था। भारतीय टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि यह पांचों खिलाड़ी टीम के साथ ही सिडनी जाएंगे।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदीः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: कोहली-रोहित की मौजूदगी गिल के लिए होगी फायदेमंद और द्रविड़ के बेटे को भारत की U-19 टीम में शामिल किया गया

  • ,
  • बीजेपी की करतूतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

  • ,
  • बिहार: जमुई में सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त