खेल

Tokyo Olympics: तीरंदाज दीपिका कुमारी को झटका, क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाईं, खत्म हुआ सफर

महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को टोक्यो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड दक्षिण कोरिया की सैन एन से हार मिली है। इसके साथ ही उनका सफर इस ओलंपिक में खत्म हो गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

भारत की अग्रणी महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को यहां जारी टोक्यो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में टॉप सीड दक्षिण कोरिया की सैन एन से हार मिली है। इसके साथ ही उनका सफर इस ओलंपिक में खत्म हो गया है। विश्व की नंबर-1 तीरंदाज दीपिका को सैन एन ने 0-6 से हराया। सैन एन ने दीपिका को पहले सेट में 30-27, दूसरे सेट में 26-24 और तीसरे सेट में 26-24 से हराया।

दीपिका और सैम एन के बीच दो साल पहले इसी जगह टेस्ट इवेंट में मुकाबला हुआ था जहां सैम एन ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की थी। 20 वर्षीय सैम एन ने इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में मिक्सड और महिला टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

दीपिका पहली बार ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं। इससे पहले वह 2012 लंदन ओलंपिक में पहले राउंड में बाहर हो गई थीं जबकि 2016 रियो ओलंपिक में उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।

इससे पहले, दीपिका ने युमेनोशीमा फाइनल फील्ड में आयोजित 1/8 एलिमिनेशन राउंड के मुकाबले में आरओसी की केनिया पेरोवा को 6-5 से हराया था। दीपिका ने पहला सेट 28-25 से जीत कर 2-0 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने दूसरा सेट 27-26 से अपने नाम कर स्कोर 2-2 कर दिया।

इसके बाद दीपिका ने दूसरा सेट 28-27 से जीत 4-2 की लीड ले ली लेकिन पेरोवा ने अगले सेट में उन्हें बराबरी पर रोकते हुए स्कोर 5-3 कर दिया। फिर पेरोवा ने पांचवां सेट 28-25 से जीत स्कोर 5-5 कर दिया। इसके बाद शूट ऑफ प्वाइंट का आयोजन हुआ, जिसमें दीपिका ने 7 के मुकाबले 10 का स्कोर हासिल कर मैच 6-5 से अपने नाम कर लिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार

  • ,
  • 'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान, PDA से घबराई भाजपा बदल रही परिभाषा', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

  • ,
  • मध्य प्रदेश की शराब टेंडर प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा