खेल

IPL 2024: RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने कहा- हमने आक्रामक होकर खेलना शुरू कर दिया है

दिल्ली के खिलाफ 20 रन देकर तीन विकेट लेने वाले दयाल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों में हमारे प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। मुझे लगता है कि हमने पिछले कुछ मैचों में आक्रामक होकर खेलना शुरू कर दिया है। यह हमारे लिए बड़ा सकारात्मक पक्ष रहा है।’’

फोटो: PTI
फोटो: PTI Shailendra Bhojak

तेज गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल के दूसरे हाफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की जोरदार वापसी का श्रेय टीम के आक्रामक होकर खेलने को दिया।

लगातार छह हार के बाद आरसीबी ने लगातार पांच जीत दर्ज की और टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है।

आरसीबी ने अपने पिछले मैच में रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया और 13 मैच में 12 अंक के साथ टीम तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई।ं

दिल्ली के खिलाफ 20 रन देकर तीन विकेट लेने वाले दयाल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों में हमारे प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है। मुझे लगता है कि हमने पिछले कुछ मैचों में आक्रामक होकर खेलना शुरू कर दिया है। यह हमारे लिए बड़ा सकारात्मक पक्ष रहा है।’’

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि जब आरसीबी को हार का सामना करना पड़ रहा था तब भी ड्रेसिंग रूम में टीम एकजुट थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप लगातार मैच हारते हैं, जैसा कि हमारे साथ हुआ, तो मनोबल थोड़ा कम हो जाता है। लेकिन हमने इसे स्वीकार किया और अच्छी वापसी की।’’

दयाल ने कहा, ‘‘लेकिन जब हम हार रहे थे तब भी किसी पर अंगुलियां नहीं उठाई गईं। हम पूरे सत्र में सकारात्मक बने रहे।’’

दिल्ली के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने कहा कि उनकी टीम ने कैच छोड़कर आरसीबी को कुछ और रन जोड़ने दिए तथा प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन बनाने दिए।

तेज अर्धशतक बनाने वाले रजत पाटीदार और 41 रन बनाने वाले विल जैक्स के कैच दिल्ली के क्षेत्ररक्षकों ने छोड़े।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें बहुत सारे जीवनदान मिले और हमने चार कैच छोड़े। अगर हमने उन्हें पकड़ लिया होता तो शायद हम उन्हें 160-165 रन तक सीमित कर सकते थे।’’

होप्स ने कहा, ‘‘लेकिन यह ठीक है और अगर आप बल्ले से जीत दर्ज नहीं करोगे तो इस टूर्नामेंट में बहुत अधिक मैच नहीं जीत पाओगे।’’

दिल्ली की टीम के अब 13 मैच में 12 अंक हैं और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उसे अब मंगलवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स पर बड़ी जीत की जरूरत है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर होप्स को अपने घरेलू मैदान पर इसे हासिल करने का भरोसा है।

उन्होंने कहा, ‘हमें अब बड़ी जीत हासिल करनी है लेकिन सौभाग्य से हम दिल्ली वापस जा रहे हैं जहां इस सत्र में बड़े स्कोर बने हैं।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा