राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 97 रन बनाए। इस पारी के साथ 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।
वैभव सूर्यवंशी किसी एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 65 छक्के लगाए हैं। इस मामले में सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के अपने नाम किए थे।
Published: undefined
इस लिस्ट में आंद्रे रसेल तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2019 में 52 छक्के लगाए थे। चौथे स्थान पर भी क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने आईपीएल 2013 में 51 छक्के जड़े थे। वहीं, आईपीएल 2022 में जोस बटलर 45 छक्के लगाकर लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल मैच के नॉकआउट/प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी में 10 छक्के लगाए थे। रजत पाटीदार 9 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
Published: undefined
वैभव आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल 4-4 बार ऐसा कर चुके हैं। अभिषेक शर्मा और फिन एलन ने 2-2 बार यह कारनामा किया है।
इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वैभव 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार आईपीएल फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए। वैभव और निकोलस पूरन ने ऐसा 5-5 बार किया है। वहीं, अभिषेक शर्मा (6) इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं।
Published: undefined
पावरप्ले में सर्वाधिक 50+ स्कोर के मामले में भी वैभव (5 बार) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर (6) शीर्ष पर हैं, जबकि ट्रेविस हेड (4) तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।
आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ में पावरप्ले के दौरान यह किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। इस लिस्ट में सुरेश रैना (87) दूसरे पायदान पर हैं, जबकि एडम गिलक्रिस्ट (74) तीसरे स्थान पर हैं।
Published: undefined
वैभव आईपीएल पारी के पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक 8 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस लिस्ट में सनथ जयसूर्या (एमआई), जोस बटलर (आरआर), जॉनी बेयरस्टो (पीबीकेएस), अभिषेक शर्मा (एसआरएच) और वैभव सूर्यवंशी (आरआर) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 7-7 बार ऐसा किया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined